## 60000 Words ### रट्टा vs समझ #Doorbeen ![[Pub-60000-words.webp]] क्या कोई व्यक्ति 10,565 लाइनों की कविता पूरी तरह याद कर सकता है? क्या कोई 60,000 शब्दों की कविता शब्दश: सुना सकता है? और अगर ये करिश्मा हो जाए तो ये रट्टा मारने से होगा, या कविता को गहराई से समझ जाने के कारण होगा?   हम ऐसे दौर में हैं जब फ़ोन नंबर से लेकर रास्तों तक कुछ भी याद रखना मुश्किल है। महानगरों में तो ये उलझन और भी ज़्यादा है - हम Apps के भरोसे रहते हैं और इस सहूलियत की वजह से याद्दाश्त लहरा गई है। दफ्तरों से घर और फिर दफ़्तर की ओर जाते हुए लोग.. पूर्ण रूप से कहीं नहीं जा पाते.. उनका कुछ अंश दफ़्तर में, तो कुछ अंश घर में छूट जाता है। किसी अदृश्य डोरी से बंधे हम लोग स्वत: ही घर पहुँच जाते हैं.. गाड़ी अपने आप चलती जाती है, मानो किसी रोबोट की मेमोरी में किसी ने कुछ फ़ीड कर दिया हो। दिमाग़ में चिप भी लगने लगे हैं अब। पर जब ये सहूलियतें नहीं थीं, तब भी.... हॉलीवुड एक्टर जॉन बेसिंगर ने 58 साल की उम्र में एक फ़ैसला लिया था - मिल्टन के काव्य 'Paradise Lost' को पूरा याद करेंगे। बारह किताबें, 10,565 लाइनें, 60,000 से ज़्यादा शब्द। रोज़ एक घंटा, लाइन दर लाइन, आठ साल तक। और 2001 में, जब सब याद हो गया, तो तीन दिन बैठकर पूरी कविता सुना दी। ये रट्टा नहीं था। बेसिंगर ने कविता को पचा लिया था। हर image, हर argument, हर भावनात्मक मोड़ को अपने अंदर उतार लिया था। बाद में जब मनोवैज्ञानिकों ने उनकी याद्दाश्त का अध्ययन किया, तो पाया कि उन्होंने शब्द नहीं याद किए थे - अर्थ याद किया था। शब्द अर्थ के साथ खुद चले आए। फ़र्क़ वही है जो chip में data feed करने और किसी चीज़ को पचा लेने में है। Feed delete हो सकती है, corrupt हो सकती है, बिजली गई तो गायब। पर जो पच गया वो खून में मिल गया - उसे कोई format नहीं कर सकता। हम सब अपनी याद्दाश्त chips को outsource कर रहे हैं - फ़ोन को, apps को, AI को। इसमें सहूलियत है, इससे कोई शिकायत भी नहीं.. पर जो चीज़ें हम खुद नहीं पचाते, क्या वो सच में हमारे अंदर अपना घर बना पाती हैं? 2026-04-13