## A Silent Room Burns
#Poetry
![[Pub-Silent-Room-Burns.webp]]
ये रचना दो दशक पुरानी है, इसमें एक ख़ामोश कमरा है, जो किसी किताब की तरह सारे लम्हों को अपने अंदर समेटे हुए है। ये भी कह सकते हैं कि जिस कमरे की मैं बात कर रहा हूं वो एक किताब है, जिसके 6 पन्ने हैं, चार दीवारों को चार पन्नों के बराबर मान लीजिए.. फिर छत का एक पन्ना और फर्श भी तो एक पन्ना ही है। इन पर आँखों की क़लम कुछ न कुछ लिखती रहती है। लम्हों और कहानियों से भरा ऐसा कमरा आपकी ज़िंदगी में भी होगा… जो अक्सर ख़ामोश रहता होगा और हौले हौले जलता होगा।
मेरी दीवारों पर
लम्हों के घरौंदे हैं
लफ्ज़ जाने पहचाने से
झूमकर नाचते हैं…
सूफी दरवेशों की तरह
और यादों की पीली लपटें
देर तक गुनगुनाती हैं...
एक ख़ामोश कमरा
यूं जलता है,
धीमा धीमा सा
नाच चलता है
### International Version
My room is like a book
With Six pages
My eyes are like a pen
Writing the world
on walls… on roof.. on floor
Walls are full of words
Some words twinkle like stars on the roof
Some are dancing like sufi saints
Some are playboys
Some are crying their heart out
Yellow flames
smudging their individuality
Dancing letters,
slowly moving towards a meaning
and a Silent room burns
##### Context Note
Some rooms read you back. Walls turn into pages, memories into yellow flames, silence learns to dance like a whirling dervish. A room that has been burning quietly for two decades, and counting.
2006-09-15