## About ![[St-Portrait-Color.webp|250]] यह पेज उस व्यक्ति के बारे में है जो इस जगह को रचता है। मेरा नाम **सिद्धार्थ त्रिपाठी** है। पेशे से पत्रकार, स्वभाव से प्रयोगकर्ता, और संरचना बनाने में विश्वास रखने वाला एक **Creative Systems Architect** ख़बरों को मैं केवल लिखता या प्रस्तुत नहीं करता मैं उन्हें एक संरचना देता हूँ। ऐसी संरचना जो शोर से ऊपर उठकर अर्थ पैदा करे। साइंस पढ़ते और साथ साथ कविता लिखते हुए जो करंट पैदा हुआ, उसी से मेरी सोच बनी ==आज भी इसी बिजली से… हर रोज़ विष को दवा, कूड़े को कलाकृति, मुसीबत को म्यूज़िक बनाता हूँ== पिछले **25+ वर्षों** से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हूँ। प्रिंट से टीवी, टीवी से डिजिटल, और अब हाइब्रिड मीडिया संरचनाओं तक हर स्तर पर काम करने का अवसर मिला है। **Differentiated Content Creation, Strategy, Execution, Presentation, Content Pipeline और Brand Thinking** — ये मेरे लिए पदनाम नहीं, कार्यपद्धति हैं। --- ### Selected Media Milestones #### Prime Time Leadership & Editorial Architecture - **DNA (Zee News)** — Reimagined Prime Time as an appointment-viewing ecosystem. - **Khabardar & Black & White (Aaj Tak)** — Structured high-impact editorial formats within India’s most competitive newsroom. - **Satta & Fikr Aapki (TV9 Bharatvarsh)** — Built scalable news products aligned with hybrid broadcast–digital evolution. #### Systems Built Beyond Shows - Appointment Viewership Model Reinvention - Large-Scale News Product Architecture - Creative Backbone Development for Channel-Wide Growth - Integrated Broadcast–Digital Editorial Systems --- Zee News के लिए **DNA**, Aaj Tak के लिए **ख़बरदार** और **Black & White**, और TV9 के लिए **Satta** और **Fikr Aapki** — ये न्यूज़ प्रोडक्ट्स केवल प्रोग्राम नहीं थे, ये संपादकीय सिस्टम थे। **DNA** अपने समय का एक निर्णायक प्राइम टाइम शो बना। उसे गढ़ने की प्रक्रिया में मुझे एंकर के समान सम्मान मिला — क्योंकि संरचना भी दृश्य होती है, भले उसका चेहरा स्क्रीन पर न हो। ये केवल उपलब्धियाँ नहीं हैं। ये काम करने की पद्धतियाँ हैं। और पद्धतियाँ ही टिकती हैं। --- ### ज़िंदगी का Green Room कैमरे के बाहर, हेडलाइनों के परे, एक और दुनिया है। वहीं कविताएँ जन्म लेती हैं। वहीं गद्य साँस लेता है। वहीं पेंटिंग्स दीवारों से उतरकर कागज़ पर आती हैं। दुर्लभ किताबें पढ़ना, तकनीकी रिसर्च करना, नए AI tools पर प्रयोग करना — ये अतिरिक्त गतिविधियाँ नहीं हैं। यही जीवन का स्वाभाविक प्रवाह है। मैं अपने लाइब्रेरी जैसे स्टूडियो **Wow स्थल** में रहता हूँ। खुद को भाग्यशाली मानता हूँ कि सीखने और रचने की यह यात्रा अब भी जारी है। --- > I design news systems that outlive news cycles. > Building editorial architectures for a post-broadcast world.   *नीचे मेरे कामकाज का एक छोटा सा Mindmap है। Click या Tap करके इसे स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।* [![Open this profile in new tab](https://publish-01.obsidian.md/access/6165a7f7b92c9d89d662913587088c7d/Publish/Attachments-Publish/Siddharth%20Tripathi%20Profile%202026.webp)](https://publish-01.obsidian.md/access/6165a7f7b92c9d89d662913587088c7d/Publish/Attachments-Publish/Siddharth%20Tripathi%20Profile%202026.webp)