## Antigravity of Tears
### उलटी दिशा में बहने वाले आँसू
#Poetry
![[Pub-Painting-Antigravity-of-Tears.webp]]
कुछ पौधों को पानी की नहीं आँसुओं की ज़रूरत होती है
पराई आँखों से बहने वाले आँसू सोखकर
इन पौधों के पत्ते और गहरे हरे हो जाते हैं
इनकी कोपलें तेज़ी से रंग बिरंगे फूलों में बदलने लगती है
इसलिए मेरे आँसू अब अंदर की तरफ़ बहते हैं
उलटी दिशा में बहने वाला खारा पानी
दिल और दिमाग़ के कोनों को
तेज़ाब की तरह गलाता हुआ गुज़र जाता है
फिर अंदर कोई मोह नहीं रहता
दिल और दिमाग़ के कमरों में घूमने वाले विचार
हर पूर्वाग्रह से मुक्त होते हैं
और वहाँ के माहौल में न्याय की रोशनी होती है
**सही मायनों में न्याय तभी होता है**
##### Context Note
What happens when tears reverse direction and flow inward. The rooms they clean become courtrooms of justice.
2016-01-10