## काले गुलाब ### Black Roses #Poetry ![[Pub-Chitra-Studio-Black-Roses.webp]] *[[Black Roses Speak|Chitra Studio, 2016]]* गुलदस्ता जला देने पर कोई मुक़द्दमा तो दर्ज नहीं हुआ लेकिन उसे हर बार हँसते हुए अंदर कुछ जलता हुआ महसूस होता था राख के कण लाल हो चुकी, आँखों की गीली सतह पर बैठते जा रहे थे आँखों में आग और सतह पर राख ये धधकते हुए काले गुलाब हैं इनसे किसी को ज़िंदा जलाए जाने की दुर्गंध आती है हमें इन काले गुलाबों से 'आज़ादी' चाहिए   ##### Context Note In this poem the black roses become a symbol of contained rage: beautiful from a distance, but carrying heat, smoke, and the lingering smell of damage. The desire for freedom here is a desire to escape the quiet violence of uncontrolled anger before it begins consuming everything around it. 2016-03-06