## Blood Rush : वीर रस #Poetry ![[Pub-Blood-Rush.webp]] मज़दूरों को वीर रस की कविताएँ बहुत पसंद आती हैं उनका कर्मचारी मन तुरंत आखेट पर निकल जाता है थोड़ी देर शेर का शिकार कर लेते हैं बॉर्डर पर थोड़ा ख़ून और पसीना बहा लेते हैं उधार की वीरता का ये बोध ख़ून में उबाल मार देता है और फिर वो ब्लड प्रेशर की गोली खाकर सो जाते हैं   ##### Context Note For the laborer, 'Veer Ras' (heroic poetry) acts as a temporary painkiller. For a moment, the blood boils, and they feel as if they are the ones standing on the front lines. But this heroism is borrowed. The body cannot sustain this artificial surge, and eventually, they reach for medication to calm their own veins. 2018-01-26