## A Bridge Called Father : पुल हैं पिता
#Poetry
![[Pub-Bridge-father.webp]]
> अपने बच्चों तक भावनाओं के मज़बूत पुल बनाने वाले हर पिता के नाम...
> जो मैंने महसूस किया है.. शायद आपने भी कभी न कभी महसूस किया होगा।
एक पुल है
जो धीरे धीरे बना है
कई वर्षों में
कई हज़ार फ़ीट की ऊँचाई पर
अनुभव और वात्सल्य के कई ट्रक
गुजर कर उस पर से
आते हैं मुझ तक
महानगर के किसी भी युद्ध में
मेरी पोस्ट पर
रसद की कमी नहीं होती
छोटे छोटे आशीष पिता के
पहुँचते रहते हैं
उम्र भर
##### Context Note
Written for Father's Day, 2020. The piece refuses the loud language of tribute. Some fathers are infrastructure - quiet, structural, always there in the supply line of a life. The bridge is invisible until you notice that the trucks have never stopped coming.
2020-06-21