## कोई चीज़ बुलेटप्रूफ कब होती है ? #NotesOnNews सलमान ख़ान की बालकनी बुलेटप्रूफ़ किए जाने की ख़बर आई तो किसी ने सवाल पूछा कि ==कोई चीज़ बुलेटप्रूफ है या नहीं ये कैसे तय होता है ?== अध्ययन करने पर पता चला - - किसी चीज़ को “बुलेटप्रूफ” (Bulletproof) तब माना जाता है जब वो गोलियों से सुरक्षा करने में सक्षम हो। हालांकि, तकनीकी रूप से कोई चीज़ पूरी तरह बुलेटप्रूफ नहीं होती, बल्कि “बुलेट रेजिस्टेंट” होती है, यानी वो गोलियों को रोकने या उनके प्रभाव को कम करने की क्षमता रखती है। - बुलेटप्रूफ सामग्री जैसे कांच, दीवार, या जैकेट का परीक्षण विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत किया जाता है। इनमें से एक प्रमुख मानक NIJ यानी National Institute of Justice की तरफ से निर्धारित किया गया है। - NIJ बुलेटप्रूफ सामग्री के लिए सुरक्षा स्तरों का वर्गीकरण करता है। ये वर्गीकरण गोली के प्रकार, आकार, वजन, और वेग (velocity) के आधार पर होता है। - Level 2A जो सबसे हल्की और पतली होती है। उदाहरण के लिए- पुलिस की अंडरशर्ट बुलेटप्रूफ जैकेट। - इसके बाद स्तर बढ़ता जाता है जैसे Level 2, Level 3A जो वीआईपी सुरक्षा में इस्तेमाल होती है... इसके अलावा Level 3 और Level 4 जो सेना और स्पेशल फोर्सेज़ इस्तेमाल करती हैं - वहीं बुलेटप्रूफ कांच में पॉलीकार्बोनेट (Polycarbonate) और टेम्पर्ड ग्लास (Tempered Glass) की परतें होती हैं। इन्हें “लैमिनेटेड ग्लास” कहा जाता है। इसमें परतों की संख्या और मोटाई... गोली के अनुसार तय होती है। फिर इसे फायरिंग रेंज में टेस्ट किया जाता है - इसके अलावा बुलेटप्रूफ दीवारों में स्टील, सिरेमिक, एल्युमिनियम ऑक्साइड, कंक्रीट और विशेष फाइबर पैनल्स का उपयोग किया जाता है। और इन्हें भी मोटाई और निर्माण सामग्री के आधार पर रेटिंग दी जाती है। - NIJ के अलावा, यूरोपीय और अमेरिकी मानक भी हैं.. जो बताते हैं कि कोई चीज़ कितनी बुलेटप्रूफ है। 2025-01-07