## Caesarean Birth : कुछ पैदा करने का दर्द #Poetry ![[Pub-caesarean-birth.webp|400]]   आधा डूबा हुआ सितार की ध्वनि धारा में आधा सना हुआ धूल में, पसीने में, अश्रुओं में मेरी नाभि से होकर एक लकीर गुज़री है किसी ने तलवार की धार तेज़ की है.. दो टुकड़े हुआ हूँ.. नाल से कट के अलग हुआ है कुछ एक कविता का जन्म हुआ है इसका नाम कुछ भी रखूं **इसकी माँ का नाम पीड़ा है**   ##### Context Note A poem about the caesarean cut of creation - the wound that opens when something new is born from within. Written in 2017, it sees pain as the sole author of all that is made. 2017-02-04