## The ‘Change Energy’ of Keyboards ### बदलाव की बिजली बनाने वाले की-बोर्ड #Poetry In background of Every Live Video Every Public Act Or War of Personalities There are Sketches Black and white spaces Mind Lines of endless possibilities Intermittent Taps on keyboards Trajectories of Lips with fake smiles Holding a House of cards on stage. Behind Claps & Cheers & Trends & Perfect Moments There are Musings of Tired Eyes and Souls Holding flood of chaos like a Dam. Around Us.. There are keyboards, powerful enough to generate Electricity of Change! ये कविता मूलत: अंग्रेज़ी में लिखी गई थी। मैंने बाद में इसे हिंदी में नये सिरे से लिखा है। कीबोर्ड पर रुक रुककर गिरती उँगलियों की ऊर्जा व्यर्थ नहीं जाती… वो बिजली में बदल जाती है टीवी पर दिखाई जाने वाली हर बहस और व्यक्तित्वों के शाब्दिक युद्ध में जब जब ईंधन की ज़रूरत होती है तो ये की-बोर्ड किसी जेनरेटर की तरह चालू हो जाते हैं कई रातों की जगी हुई आँखें और फ़टी क़मीज़ जैसी ईमानदारी, हर नाज़ुक मोड़ पर ईंधन का काम करती है। इस बिजली का कोई चेहरा नहीं होता ये चुपचाप दुनिया को रौशन करती रहती है दुनिया में जहाँ भी की-बोर्ड मौजूद हैं वहां उँगलियों से ये विद्युत धारा प्रवाह बह रही है   ##### Context Note Behind every live video and war of personalities there are tired eyes and souls holding a flood of chaos like a dam. The energy of fingers falling on keyboards does not go waste; it turns into electricity. Whenever a televised debate needs fuel, these keyboards start up like generators. This electricity has no face; it quietly keeps lighting up the world. 2018-03-18