## Climate Deal : महाशक्तियों को पूरी साँस नहीं मिलेगी
#Poetry
पुरानी साँसें बहुत जल्द मैली हो जाएंगी
इतनी मैली कि कार्बन जमने लगेगा सोच-समझ पर
इसलिए सभ्य व्यापारियों को नई साँसों की तलाश है
पलायन की तैयारी में लगे हैं सभी विकास-पुरुष
परंतु पलायन हो न सकेगा
धरती पर खिंची हुई सीमा रेखाएँ
हवा को न बाँट सकेंगी
श्वास नली में अटक जाएँगे
विकास के अवशेष, और…
विश्व की महाशक्तियों को पूरी साँस भी न मिलेगी
इसलिए सभ्य व्यापारियों को नई साँसों की तलाश है
पलायन की तैयारी में लगे हैं सभी विकास-पुरुष
##### Context Note
The old air is getting dirty fast, so the powerful are looking for fresh air to breathe somewhere else. But they cannot run away. The lines we draw on the earth cannot cut up the air. In the end, even the strongest will not get a full breath.
2017-06-04
%%
This is a special one for International Mother Earth Day
%%