## Cold Cold Sun : ठंडा ठंडा सूरज #Poetry रोशनी फर्क करती है अंधेरा फर्क नहीं करता अंधेरा हर चीज़ को बराबर कर देता है उसका गहरा काला रंग हर व्यक्ति और वस्तु की मौजूदगी को मिटा देता है सब कुछ समतल हो जाता है अंधेरे का हर हिस्सा एक जैसा है दूरियां अपने मायने खो देती हैं अंधेरे के साम्राज्य में इतनी समानता है फिर भी कैनवास अंधेरे का ज़िंदगी की दीयासलाई हम सबने मिलकर रोज़ आग लगाई बार बार लगाई क्योंकि सूरज को ठंडा होते हुए, ब्लैक होल बनते हुए, हम नहीं देख सकते रोशनी को क़ैद होते हुए हम नहीं देख सकते   ##### Context Note Light shows the difference between things. Darkness erases it and makes everyone equal. In the dark, distances stop meaning anything. Still, we keep lighting our small lamps every day, again and again, because we cannot watch the sun go cold and the light get locked away. 2017-03-19 %% Core Thought : Light and Dark, Two shores of a river called Time. You are flowing, Touching the light intermittently and swimming into darkness sometimes, which dissolves and levels everything. This is story of a streak of light which loses the strength and dives into cold cold Sun, Only To fight with evil magnetism of black hole. %%