## Constellation of Love
#Poetry
![[Pub-Constellation-of-Love-Cetus.webp]]
Winters are being mixed into Summers, this defines February. I'm Streaming a series of Love Poems. They are aged like wines. Some of them started 15-20 years ago and now they have distinct flavour.
**Cetus, The Whale.... is a Constellation with 14 main stars**, thats why I chose this name.
### 1 : एकतारा | You & I Fused
रेत सा मैं
जल कल तू
मैं चुप्पी
कोलाहल तू
हंसे तो फूल
ठहरे तो ओस
मस्त नाचता
बचपन तू
गली गली
एक झलक की
आस में
पागल,मादक
यौवन तू
घुल जाए सब
अगर यहीं पर
फिर
मैं ना मैं
बस तू ही तू
### 2 : Glass World | कांच की दुनिया
चूड़ियां सी खनक गईं
वक़्त ने अंगड़ाई ले ली
मिल बैठकर देखो हमने
बातों से दोपहरें सी लीं
हरी, लाल, पीली हो या नीली
कांच की है ये दुनिया रंगीली
नज़र लगी तो चिटक जाएगी
ज़िंदगी वही है जो शिद्दत से जी ली
### 3 : बूंद-बूंद तुम | Drops of You
> Light of a lover Glows the face of beloved.
अलाव की रौशनी
तुम्हारे चेहरे पर चिपकी थी
उबटन की तरह
हवा के झोंके नूर बढ़ाते गए
परतें झरती रहीं
वो आग बहती रही
चेहरे से, कंधे..
आंचल से ज़मीं तक
वहीं कहीं मेरी आंखें
पी रही थीं बूंद दर बूंद
तुमको
*International Version*
See your beloved
like you have never seen before
Its like watching firestones
flowing with the wind
from lips to shoulders
from lap to toes
and you are drinking every drop of beloved's existence
through eyes
that fire is slowly filling my soul cups
with warmth of this fire
nothing can freeze
### 4 : बत्तियां बुझा दो | Turn off the Lights
अंधेरे में नहाए पार्टी लॉन में
तारों से बंधी
मुंह फाड़ती
शान दिखाती
रोशनी से जी ऊबने लगा
कहने लगा
कि बस बत्तियां बुझा दो
उस खाली शाम में
दीये का ईमान
उसे बहुत याद आया
### 5 : सुनहरी लकीरों का गणित | Mathematics of Light
> In science, phosphorescence means light emitted by a substance without being burnt. This poem is about the phosphorescence of love.
पहाड़ों को जब
सूरज सहलाता है
धूप फिसल पड़ती है
और बनने लगती हैं
सुनहरी लकीरें
हम तुम
धूप के गोल सिक्के
लम्हों से उठाते हैं,
रोशनी के इन टुकड़ों को
चलते फिरते सोखते हैं
तुम्हारी सुबह की तिकोनी धूप
मेरी दोपहर में रोशनी के चतुर्भुज
अापस में मिलकर चमकने लगते हैं
नये नये आकार बनने लगते हैं
हमारे साझे शरीर की परिधि को पार करती
इन लकीरों के दरमियान हमारा संसार है
ये सुनहरी लकीरों का गणित है
जिसे सिर्फ मैं और तुम समझते हैं
### 6 : आग में पिघली तो याद गर्म हो गई | Bonfire of Memories
आग जली तो
आस पास
हवा गर्म हो गई
सुबह गर्म हो गई
शाम गर्म हो गई
ठंड में कांपती
रात गर्म हो गई
डरा सहमा सा
उसका हुस्न
दमकने लगा
आग में पिघली
याद गर्म हो गई
सांसों की सेंक से
लिपटी चिपकी
वो मेरी गुड़िया रानी
फिर सो गई
कहीं खो गई
### 7 : तलाश | Run Run Run
नटखट
शफ़क़त
शशशशश...
बोलो मत
ख़्वाब नूर
लाए हैं
आंखों को
खोलो मत
आगोश को
होश नहीं
खुद को अब
रोको मत
रस बहे
होंठ-होंठ
रग-रग
सख़्त-सख़्त
घूप छांव
खेलता
तेरा अक्स
मस्त मस्त
उस दुनिया में
तुझको
ढूंढता मैं
हर वक़्त
### 8 : घूंट भर चैन | Sip some Love
घूंट घूंट ज़िंदगी है
चाय की चुस्कियों के बीच
क्लास
सफ़हे कामयाबी के
कुछ नए रिश्ते
निवाले गुड़खानी के
दिन की शुरुआत घूंट से
तो थक के डोलती शाम को
सहलाते दो गर्म घूंट
आज अदरक डाली है
होंठ लगाए हैं
ज़ायका संभाल लेना
दो घूंट चाय कहो
या चैन
भेजा है तुम्हारे नाम
### 9 : धर्मग्रंथ | Pious Writings on Bodies
आंखों पर
एक पोटली हरसिंगार की रख देगा
उस फरिश्ते के पास
फूलों की कलम है
लिखेगा आयतें
श्लोक
जिस्मो-जां पर
पलकों से लेकर
इस शरीर के आखिरी सिरे तक
देखो ग़ौर से
एक नया धर्मग्रंथ
गढ़ा जा रहा है
आज रात
शब-ब-ख़ैर
### 10 : अजनबी सुबह | Strange Morning
हल्के लम्हों का गुच्छा सा
जिसके साये में सब
महफूज़ था
कुछ यूं उड़ा
गायब हुआ
कि
तेज़ाबी धूप आ गई
आंसू अंगारे धधक उठे
अजनबी सुबह आ गई
फिर आईना देखा गौर से
तो सच से मुलाक़ात हुई
अब तो समझ जाओ
वो नहीं बदली
बस ख़ास हुई
### 11 : Space between Me & You | एकांत में ब्रह्माण्ड है
> When there is a distance between two persons and they are not clinging to each other, one can see and soak the beauty of other in totality.
मुझे तुम्हारे पास भी रहना है और दूर भी
ब्रह्माण्ड और कुछ नहीं..
मेरे और तुम्हारे एकांत का विस्तार है
*International Version*
In the same frame of time
I want to be close to you
And far.. far away..
galaxies of thoughts receding
burning desires like comets
I feel a zero gravity in our relationship
can see millions of your flares, colours,
your free forms & shapes
feels like Big Bang of individualities
It seems the Universe resides..
In the Space between me and you
### 12 : My Last Telegram To Princess | मेरा आख़िरी तार
आंखों के सामने धुआं था गहरा
तभी कुछ मीठा जलने की बू आई
दिल में 'तार' की तरह तू आई
दरअसल
जो होता है सबसे पास
उसे झुलसाती है अंदर की आस
और आसपास...
जलती हुई चीनी सी महकती है
क्योंकि बहुत मीठे रिश्ते
आग नहीं झेल पाते
वो आधे जले हुए की महक
वो उड़ती राख नहीं झेल पाते
*International Version*
Smoke so thick
can't see through it
smell of charring Sugar
Creeping up through feet
Extra Sweet relationships
Turn darker in the heat
Still in a Blind fold
Echoing Voices in my ears
I am sending this telegram
With Scent of all these years
### 13 : Die in You | तुममें मरने की ख़्वाहिश पूरी हो
पानी पर नाचे चांदनी
फलक का दामन
सिंदूरी हो
तुम पर चढ़ा दूं
मैं वर्क अपना
तुममे मरने की ख़्वाहिश पूरी हो
*International Version*
See the glow of moon
It dances on the surface of water
Like a Sufi
See the love marks of sun
On an evening sky
I feel like being them
vanishing my existence,
for just one moment,
Leaving all my purity for you
My dear
wanna die in you
### 14 : Heart Roams like a Firefly | जुगनुओं की तरह उड़ता दिल
> Love... is a pious corner of your life... heart is like a firefly... it roams around... hurting itself... learning... Flying again...
आंख भर आंसू
मुठ्ठी में एक रिश्ता लिए
अधूरे से मुझमें
पूरी होने आई थी
सांझ के अंधेरे से
गुलाबी हाथ झटककर
दामन थामने मेरा
तू भागी चली आई थी
फिर एक प्याली चाय पर
उधड़ता गया वक़्त
सिले हुए हाथ, बातों में
इलायची सी आई थी
सरगोशियां थीं
और नज़रें गुंथी हुई
याद है तुम्हें, क्या क्या
कसमें हमने खाई थीं
जान मेरी गौर से
कैलेंडर में देखो
महज़ तारीख नहीं
14 फरवरी आई थी
*International Version*
Eyes full of Teardrops
Hands full of Promises
You were Still incomplete
From the grip of darkness
You Walked on...
Into a New Dawn
Molten... Smoked... Open... Free
It Smelled like a cardamom in a cup of Tea
Yes Time was Freezing
as we wanted it to be
Bodies were Tangled... and Vision too
Trying hard.. But not getting through
Then I said to myself.. just be with the flow
Welcome the fresh air.. be Hollow
Since then Februaries are passing by
My heart is roaming like a Firefly
---
##### Context Note
Fourteen love poems mapped to fourteen stars of Cetus, the whale constellation. Written across a decade, some starting as fragments 10 to 15 years before they found their final form. February is always the month where winters dissolve into summers - and old poems, like aged wines, finally uncork themselves.
2017-02-13