## Decoration ### सजावट का शौक़ #Poetry ![[Pub-Decoration.webp]] कागज़ की मछली पिंजरे में बंद रंगीन चिड़िया शेर की खाल की नर्मी क़दमों के नीचे महसूस करना काले सफेद संगमरमर पर खड़े नाचीज़ राजा, वज़ीर, प्यादे आईने को भी इजाज़त नहीं कि सच दिखा सके सजावट का ये शौक हमें क्या बना रहा है ?   ##### Context Note Paper fish, caged birds, tiger skin underfoot, chess pieces on marble, mirrors not allowed to show the truth. Each ornament plugs a vent that once let in fresh air. 2016-07-12