## धड़क
#Poetry
![[Pub-Dhadak-cover.webp]]
घोड़े की दौड़ सा धड़क
चुप्पियों में घोल दे
थोड़ी सी तड़क भड़क
दिन ने दरवाज़ा खोला है
तो बाहर आना बनता है
चुभती है कोई बात
तो भी खिलखिलाना बनता है
अंधेरे को चीरती लौ सा फड़क
घोड़े की दौड़ सा धड़क
<video controls playsinline preload="metadata"
style="width:340px; max-width:100%; aspect-ratio:9/16; height:auto; display:block; margin:0; border-radius:12px;"
src="https://media.sidtree.net/video/kavi-on-wheels-dhadak.mp4"></video>
2026-09-05