## Divide vs Share : बाँटना vs बाँटना #Poetry अब विचार और संदेसे कबूतर की तरह उड़ जाते हैं कोई सरहद नहीं है किसी वीज़ा और पासपोर्ट की ज़रूरत नहीं है किसी युग में इंसानों ने ज़मीन बाँट दी थी अब अपनी ही खींची लकीरों को इंटरनेट से मिटा रहे है   ##### Context Note Now thoughts and messages fly like pigeons, with no border, no visa, no passport. Long ago, humans divided the land between them. Now they are erasing their own lines with the internet. This is part of the same anti-social series of poems. 2017-12-10