## Diwali | इस बार दीवाली गीली नहीं है #Poetry दीयों की आंच में सपने सूख रहे हैं वो रात, वो ख़्वाहिशें अब सीली नहीं हैं इस बार दीवाली गीली नहीं है देखो भाप बनकर कैसे उड़ता है ग़म फुलझड़ी से चेहरे हंसी जैसे बम मन भी मीठा है लक्ष्मी यहीं है इस बार दीवाली गीली नहीं है   ##### Context Note This year the Diwali is not damp. The dreams are drying in the warmth of the lamps, and the old nights and wishes are no longer wet. The sorrow rises and floats away like steam, faces light up like sparklers, and the heart too feels sweet. 2016-10-30