## Dreams Hit The Ceiling ### ख़्वाबों का सिर छत से टकराने लगा #Poetry ![[Pub-Dreams-hit-the-ceiling.webp]] नज़र ऊंची पैर को उचककर देखने की आदत आजकल मेरे ख़्वाबों का सिर.. छत से टकराने लगा है क्या छतों के नीचे ख्वाब बड़े नहीं हो सकते ? या फिर एक वक़्त के बाद ऊंचा होने के बजाए ख़्वाबों का फैलना ठीक रहेगा ?   ##### Context Note Dreams grow upward until they meet the ceiling. Then comes the real question - should they break through, or learn to spread. 2015-02-02