## E-Commerce of a Monk : एक भिक्षु का ई-बाज़ार #Poetry ![[Pub-Ecommerce-of-Monk.webp]] एक भिक्षु को सोशल मीडिया पर ज्ञान और खुशियों की विधियां बेचते देखकर मन में आया कि ध्यान और दर्शन, इंटरनेट की अदृश्य तारों से बंधी दुनिया के केंद्र में बैठकर भी संभव है किसी पहाड़, समुद्र तट, कंदरा या वन में प्रस्थान की ज़रूरत नहीं देवालय में भी Error 404 आएगा क्योंकि वो जुड़ा नहीं है संसार से पूँजीवादी भिक्षु कुछ माँग नहीं रहा विज्ञापन कर रहा है अपनी शून्यता का, राख होकर फूल बन चुकी इच्छाओं का कह रहा है आपको अपने भीतर लॉग इन करने के लिए पासवर्ड है : 101010 एक और शून्य एक साथ खड़े हो जाएं तो इंसान और चेतना जैसे लगते हैं   ##### Context Note Can a business mind truly meditate? Can a Zen consciousness navigate the mechanics of e-commerce? At first glance, these seem like contradictions. The tidal waves of ambition, power, politics, and digital noise constantly crash against the fragile rocks of our inner peace. Yet, beneath this chaos lies a profound stillness, a quiet, sacred space where one can converse with the self, even while tethered to a wireless, restless, and online world. Perhaps the universal experience of humanity and consciousness is, at its core, binary... **101010**, the very same code that powers our modern existence. 2017-05-07