## Evil Magnet Society : खलनायक सबको खींचता है खलनायक सबको खींचता है, जब वो क्रोध में मुट्ठी भींचता है। मर्यादा के मुर्दाघर में फोटो खिंच रही है। जिसे बाण चलाना है, वो आंखें मीचता है। बिकती बहुत हैं, सदाचार की कथाएं, फिर कौन उसे सींचता है? खलनायक सबको खींचता है, जब वो क्रोध में मुट्ठी भींचता है। 2026-10-25