## Exchange Offer : पुराना हटाओ, नया लाओ
#Poetry
![[Pub-Exchange-Offer.webp]]
जिस तरह जेब में रखा हुआ पेन
हाथ में पकड़ा हुआ फोन
पुराना हो जाता है
मैं भी पुराना हो रहा हूं तमाम लोगों के लिए
आप भी पुराने हो रहे हैं
बहुत से दूसरे लोगों के लिए
धीरे धीरे हम सब एक दूसरे के विकल्प ढूंढ रहे हैं
एक दूसरे को किसी और से बदल रहे हैं
हम एक ही कायनात के टुकड़े
कभी जुड़कर, तो कभी बिछड़कर
एक दूसरे की पहेली सुलझा रहे हैं
ये ज़िंदगी का Jigsaw puzzle है
ये ज़िंदगी का Exchange Offer है
##### Context Note
A poem exploring the commodification of human relationships. Just as we discard old pens and phones for newer models, we find ourselves treating people as replaceable options. It captures the bittersweet reality of a world where we are all simultaneously pieces of a puzzle and participants in an endless 'exchange offer,' forever drifting between connection and separation.
2015-10-25