## One Vote : एक वोट
#Poetry
![[Pub-One-Vote.webp]]
हसरतों के मंच पर
नंगी आवाज़ें
छल-कपट करती
किस्सागोई सी है
हर झूठ को प्रणाम
करते आए हैं हम
क्यों सुन्न हैं विचार
आंख, रोई सी है
आज दिल में बेचैनी
बोई सी है
क्या बादशाह
क्या दुक्की
सब एक जैसे लगते हैं
सबमें पहचान मेरी
खोई सी है
आज दिल में बेचैनी
बोई सी है
##### Context Note
Voting is the moment a citizen is supposed to be most visible. The exit poll is the moment they vanish back into a percentage. The poem stays in the small dark between those two states.
2015-11-05