## Fire Fighters
### बाबूजी, हम कपड़े जला रहे हैं
#Poetry
>उन भूखे-निर्वस्त्र-ग़रीबों के लिए... जिन्हें कीड़ा-मकौड़ा समझकर
>मरने के लिए छोड़ दिया जाता है!
![[Pub-Fire-fighters.webp]]
>*बाहर तापमान गिरता है, मन में ठंड बढ़ती है*
*कई ठिठुरते हुए लोग ख़्याल बनकर आते हैं*
*और अपने ही कपड़े उतारकर जलाते हैं, अलाव तापते हैं*
*उनकी ठंड पता नहीं क्यों मुझे भी लगती है*
*हमारे वातानुकूलित घोंसलों में जाड़ा ज़्यादा लगता है*
ठंड में उघारे काम चला रहे हैं
बाबूजी हम कपड़े जला रहे हैं
कहने को तो सारा आकाश हमारा है
पता नहीं किस कोने में टिमटिमा रहे हैं
देखो कैसे घरों में दुबके हैं बड़े बड़े लोग
हमें ज़िंदा रहने का तरीका सिखा रहे हैं
बाहर वालों से दया की भीख ही मिलती है
हम ख़ुद अपने अंदर का सोना गला रहे हैं
ठंड में उघारे काम चला रहे हैं
बाबूजी हम कपड़े जला रहे हैं
##### Context Note
This poem is a meditation on the raw, visceral reality of poverty. It speaks for those forced to confront the brutal intersection of winter, hunger, and systemic neglect. Here, fire is not a source of comfort; it is a desperate, final act of survival—a body burning its own meager possessions just to endure another night. It challenges the indifference of a world that treats the vulnerable as disposable, framing their struggle not as helplessness, but as a quiet, defiant act of existence.
2017-01-27