## बहती बर्फ़
#Poetry
![[Pub-Flowing-Ice.webp]]
अंदर ही अंदर बर्फ सी जमी है…
फिर भी भागती है, हांफती है, ज़िंदगी
और कुछ यादें लौ सी जलती हैं
थोड़ा गुनगुना हो सब कुछ
बस दिल यही चाहता है
मैं ठहरता हूँ
वक़्त गुज़रता है
बर्फ का रेगिस्तान बहता जाता है
##### Context Note
Some winters live inside us while the world keeps running. A few memories stay warm, a few moments ask us to pause. And when we do, even the desert of ice begins to flow.
2011-12-08