## Flyover : फ्लाईओवर
#Poetry
फ्लाईओवर पर चढ़ते हुए
हमें लगता है कि बादल बहुत करीब है
और हमारी कार
सड़क पर चलते चलते सीधे बादल में घुस जाएगी
लेकिन सबसे ऊंचे बिंदु पर पहुंचने से पहले ही
बादल और ऊंचा हो जाता है
यही धरती और आकाश का फासला है
यही यथार्थ और स्वप्न का फासला है
और ये फासला पूरा होने से ज़रा सा पहले
ढलान शुरू हो जाती है
और शुरू हो जाता है
अगली चढ़ाई का इंतज़ार
##### Context Note
Going up a flyover, it feels like the cloud is very near and the car will drive straight into it. But before you reach the top, the cloud rises higher. That is the gap between the earth and the sky, between the real and the dream. Just before you close it, the descent begins, and the wait for the next climb starts.
2016-08-21