## Football : फ़ुटबॉल
#Poetry
मैदान में फ़ुटबॉल पर जब खिलाड़ी पैर मारते हैं
और उसके पीछे भागते हैं..
तो फ़ुटबॉल को लगता है कि वो महत्वपूर्ण है,
सब उसके पीछे भाग रहे हैं,
वो गोल कर रही है…
लेकिन असलियत में..
बॉल को सिर्फ़ लात, किक और चोट मिलती है,
बॉल पूरे मैदान में उछलती है,
पर गोल खिलाड़ी करते हैं,
जीत खिलाड़ियों की होती है,
ट्रॉफ़ी खिलाड़ी ही उठाते हैं
##### Context Note
The ball thinks it is important because everyone runs after it. But it only gets kicked again and again. The players score the goals and lift the trophy. The ball just gets hurt and thrown around the field.
2018-02-18