## Forever Sunshine : वो दिन जो कभी ख़त्म नहीं होता #Poetry ![[Pub-Forever-Sunshine.webp]] कांच के कप में भरी हुई काली कॉफी का घुप्प अंधेरा और सतह पर नींद के सफेद बुलबुले जैसे किसी पुरानी बावली की सीढ़ियाँ, ऊपर... अंधेरे से उजाले की तरफ़ जा रही हों गले से उतरते हर घूंट के साथ वो नींद का दामन छोड़ रहा था नींद ने एक बार उसके हाथ को कसकर पकड़ा और फिर आज़ाद कर दिया उसे कहा - "जाओ, हम फिर मिलेंगे तुम्हारे इस व्यापार के... उस पार आंखों के खारे समंदर के किनारे वहां हम नमक से अपने झूठे सम्मान की बेड़ियां गलाएंगे कुछ नया बनाएंगे" ये सुनने के बाद वो कभी सो नहीं पाया   ##### Context Note The poem turns a morning cup of black coffee into a passage - dark at the bottom, climbing toward light like the steps of an old stepwell. Sleep, personified, releases him with a promise: that they will meet again on the far shore, where they will melt the chains of false honor and build something new. It is this promise that keeps him awake forever - not ambition, but the weight of what sleep offered him on the way out. 2017-10-29