## Fuel : ईंधन बन जाते हैं मेरे अपने
#Poetry
![[Pub-Fuel.webp]]
एक लंबी जीवनयात्रा की थकान
जो हड्डियाँ पकड़कर लटकी हुई थी
वो अस्थियाँ बनकर लेट गई
जो अपना होता है, वो आदत बन जाता है
उसे देखने की,
देखते रहने की आदत हो जाती है
मीलों दूर मौजूद होने पर भी
उसका एक अदृश्य आवरण रहता है आसपास
संचार के असंख्य साधन हैं
फिर भी कभी बात नहीं होती
बस धुँधला सा एहसास बना रहता है
महानगरों में ग़ैरो के महासागर में
पीने लायक एक बूंद की तलाश हमेशा रहती है
और इस तलाश का ईंधन बन जाते हैं
मेरे अपने
##### Context Note
This poem speaks to something wider... the way loved ones become an invisible presence even across great distances. You don't call, you don't talk, but a faint awareness stays. In a mega city full of strangers, that awareness becomes fuel for the only search that matters: one drinkable drop in an ocean of salt water.
2017-03-03