## गंगा ने पाप धोना बंद कर दिया है ! #Poetry >Money & Sins Dissolve in Water ? चोट खाई एक नदी हौले हौले बहती है वंदनीय, पूजनीय, गंगा बहती है, कि उसे बहना ही है भले ही कितने ज़ख़्म दिए जाएं भले ही सारी कायनात की गंदगी छाड़न का बोझ उसपर डाल दिया जाए गंगा बहती है जैसे कपड़े धुलते हैं, वैसे ही पाप भी धुलते आए हैं गंगा में लेकिन आज उसने विद्रोह कर दिया है गंगा ने कह दिया है चाहे जितने सिक्के डाल दो अब तुम्हारे पाप नहीं धुलेंगे   ##### Context Note This is environmental poetry, the anger of nature and the ethics tied to it. The wounded river flows gently because it must flow, even when given countless wounds and burdened with all the world's filth. Sins have always washed away in the Ganga like clothes, but today she has rebelled and said: however many coins you throw in, your sins will not wash off anymore. 2016-11-13