## वीडियो में रोबोट, पीछे कौन? #Tech `जड़ तक · एक नज़र में` ![[Pub-Hidden-Hand.webp|400]] **एक लाइन में:** रोबोट नौकर और रोबोट बॉडीगार्ड के वायरल वीडियो कमाल के हैं, पर दोनों में ये नहीं बताया गया कि रोबोट ने कितना काम ख़ुद किया.. और कहां इंसान को ही सेवक बना लिया ### 🌱 बीज अक्टूबर 2026 में दो वीडियो छाए रहे। न्यूयॉर्क की Tuesday Labs का "Droid बटलर" जिसका नाम Voxel है, घर समेटता और पौधों को पानी देता दिखा। और चीन की Unitree का H2-X बॉडीगार्ड रोबोट किक से कार का दरवाज़ा पिचकाता और हमलावर से घर को बचाता हुआ दिखा। ![[voxel-series-1-hero-1280x720.jpg|400]] ![[unitree-h2x-robot.jpg|400]] ### 🌿 जड़ कठपुतली के खेल में धागे दिखते हैं। रोबोट के वीडियो में धागे का काम वाई-फ़ाई करता है। इसे टेलीऑपरेशन कहते हैं: कहीं दूर बैठा इंसान रोबोट के कैमरों से देखता है और उसके हाथ-पैर चलाता है। दूसरा तरीक़ा है पहले से रटा हुआ प्रोग्राम, जैसे डांस की कोरियोग्राफ़ी। इस पर जब कहो तब वो डांस कर देगा। ### 🌳 तना - Tuesday Labs ख़ुद मानती है कि Voxel के कुछ डेमो में इंसान रोबोट चला रहा था, और वीडियो वाला रोबोट प्रोटोटाइप है। Unitree कहती है वीडियो तेज़ नहीं किया गया, पर यह नहीं बताती कि H2-X ख़ुद चला, या रिमोट से या फिर रटे हुए प्रोग्राम से। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बचाव वाले दृश्यों में props इस्तेमाल हुए। यानी जो शूट हुआ वो कई जगह रंगमंच जैसा था। - ये रोबोट अभी तुरंत घर नहीं आ रहे, Voxel की डिलीवरी 2028 से पहले नहीं होगी और सिर्फ़ अमेरिका में उपलब्ध होगा, H2-X की न क़ीमत तय है, न बिक्री की तारीख़। ### 🍎 फल आगे कभी रोबोट का कोई वीडियो आपको चौंकाए, तो उसके नीचे जो बारीक अक्षरों में लिखा है वो पढ़िए। "teleoperated", "prototype" और "props" जैसे शब्द अक्सर वहीं छिपे होते हैं। > **मेरी बात:** रोबोट अभी नौकर नहीं, कठपुतली है। और बड़ा सवाल ये है कि धागा किसके हाथ में है। अगर किसी कॉरपोरेशन को कंट्रोल दे दिया तो प्राइवेसी की बहुत सी दिक्कतें होंगी --- **स्रोत:** [The Gadgeteer: Tuesday Labs Voxel Series 1](https://the-gadgeteer.com/2026/11/03/tuesday-labs-voxel-series-1-home-robot/) (3 नवंबर 2026) · [Dezeen: Tuesday Labs debuts "droid butler" Voxel](https://www.dezeen.com/2026/10/22/tuesday-labs-voxel-series-1/) (22 अक्टूबर 2026) · [i-SCOOP: Unitree's H2-X is a kung fu trailer, not yet a security product](https://www.i-scoop.eu/unitree-h2-x/) · [TechRadar: Unitree reveals its H2-X bodyguard robot](https://www.techradar.com/ai-platforms-assistants/unitree-reveals-its-h2-x-bodyguard-robot-a-kung-fu-humanoid-with-an-8-hour-battery-life-and-some-serious-martial-arts-skills) (अक्टूबर 2026) · [MIT Technology Review: The human work behind humanoid robots is being hidden](https://www.technologyreview.com/2026/02/23/1133508/the-human-work-behind-humanoid-robots-is-being-hidden/) (23 फ़रवरी 2026) यह जानकारी 9 नवंबर 2026 तक की है।