## Meme का जन्म Offline हुआ था #LearningLounge #books Meme शब्द, प्राचीन यूनानी शब्द Mimema से निकला है। जिसका अर्थ होता है, नकल करना या नकल उतारना। Internet Meme, एक ऐसा विचार है, जिसकी नकल करके उसे Internet के ज़रिए एक व्यक्ति से दूसरे तक तेज़ी से फैलाया जाता है। ये एक तस्वीर, E-mail या वीडियो... कुछ भी हो सकता है। हालांकि, दिलचस्प बात ये है, कि Meme शब्द की उत्पत्ति Online नहीं हुई है। बल्कि, ब्रिटिश लेखक, Richard Dawkins ने 1976 में आई अपनी पुस्तक The Selfish Gene में पहली बार इस शब्द का प्रयोग किया था। Richard Dawkins ये समझना चाहते थे, कि कई बार किसी व्यक्ति का प्रसार बिना कोई प्रयास किए भी अपने आप समाज में होता रहता है। और लोग उसकी नकल करते रहते हैं। यानी एक तरह से Richard Dawkins ये कह रहे थे कि हल्के-फुल्के विचारों की नकल कई बार कैसे Viral हो जाती है। 2023-06-13