## Horse Power
#Poetry
![[Pub-Horse-Power.webp]]
ये घोड़ा दौड़ रहा है
ठीक वैसे ही जैसे आप दौड़ रहे हैं
हर रोज़
नाक से रस्सी गुज़रने के बावजूद
जान लगाकर दौड़ने के लिए
अपनी आज़ाद रफ़्तार को
किसी और के हवाले करने के लिए
**कुछ सीटियां, कुछ तालियां
तो होनी ही चाहिए**
घोड़े की रफ़्तार वाली ये रील टाइप कविता तब की है जब रील वाला दौर नहीं था। वैसे तो घोड़ा Ferrari और Mustang जैसी Sport Cars का Logo है, क्योंकि घोड़े की आज़ाद रफ़्तार ही स्पोर्ट्स कार की प्रेरणा है। लेकिन यही आज़ाद रफ़्तार जब रस्सी में बंध जाती है, तो घोड़े के अंदर का मज़दूर बाहर आ जाता है। मज़दूर दिवस पर ये 2015 में लिखी थी।
<video controls width="100%" controlsList="nodownload" src="https://media.sidtree.net/video/2015-Horse-Power.mp4"></video>
##### Context Note
A horse on a logo runs free. A horse on a leash runs hard. The applause is always for the running, never for what was traded to keep it going.
2015-05-01