एक मैगज़ीन है The New Yorker उसमें एक रेखाचित्र छपा जिसमें बताया गया था कि अगर कोई आप से ये पूछे कि “आप कैसे हैं?”, तो क्या जवाब दिया जाए। मुझे अच्छा लगा तो इसका हिंदी अनुवाद करके रख दिया है
• अगर आप वैसे ही हैं जैसे आप आमतौर पर होते हैं, तो कहें: **“अच्छा!”**
• अगर आप थके हुए हैं, तो कहें: **“अच्छा! थोड़ा थका हुआ!”**
• अगर आप गहरी और व्यक्तिगत परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो कहें: **“मैं अच्छा हूँ!”**
• अगर आप दुनिया की हालत से इतने तनावग्रस्त (या डरे हुए) हैं कि आप सो नहीं पा रहे, तो कहें: **“ओह, आप जानते हैं।”**
• अगर आप ये नहीं पहचान पा रहे कि सामने वाला व्यक्ति कौन है, तो कहें: **“ओह!… अच्छा!”**
• अगर आप बिल्कुल भी अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं, तो भी कहें: **“अच्छा।”**

2024-10-24 #LearningLounge