## बहरापन एक समाधि ### Inner Peace #Poetry ![[Pub-Chitra-Studio-Deafness.webp]] सुनते नहीं हो हर कोई कहता है मेरे अंदर ऊपरवाला रहता है मोक्ष है, उदासी है वरदान है, बदहवासी है अंदर बजता संगीत है बाहर मचता शोर है कसते फंदे से सवाल हैं दूर खड़ी भोर है दम घुटता है, दर्द सा रहता है आंख में बरसात सा मौसम रहता है ऐसे सीले मौसम में वो अदाओं के बीज अंदर बोता है और वहीं अंदर खुद को खोता है बहरे हो क्या... हर कोई कहता है मन मेरा... समाधि में रहता है   ##### Context Note Everyone says you do not listen. What they do not understand is that sometimes not-listening is not neglect, but discipline. When held long enough, it becomes a quiet prayer. This poem tries to define inner peace as a dive beneath the sea of sound around us, into a depth where noise no longer attacks, and silence begins to breathe. 2016-07-10