## किडनैप कूटनीति #NotesOnNews ![[Pub-kidnap-diplomacy.webp|400]] दुनिया ‘डील’ से ‘डर’ की तरफ़ जा रही है। इस कूटनीति का नाम है — **==‘किडनैप कूटनीति’==** यह 2026 में बाहुबल पर आधारित एक नया वर्ल्ड ऑर्डर गढ़ने की कोशिश है। इसमें — > शिखर वार्ता नहीं होती > गोलमेज़ सम्मेलन नहीं होते > सैन्य ऑपरेशन होते हैं > > हाथ नहीं मिलाए जाते > हथियार दिखाए जाते हैं > > ग्रुप फ़ोटो नहीं होते > बंदी बनाकर वीडियो रिलीज़ किए जाते हैं > > मुस्कुराते हुए संवाद नहीं होते > यहाँ सीधा हमला होता है जो राष्ट्राध्यक्ष ताक़तवर देश की बात नहीं मानता, उसे किडनैप कर लिया जाता है इसमें जनता की कोई भूमिका नहीं रहती आम लोगों की मर्ज़ी नहीं पूछी जाती। एक तरह से, लोकतंत्र ही किडनैप हो जाता है वेनेज़ुएला के बाद अगला टारगेट कौन? कोलंबिया? क्यूबा? मेक्सिको? डेनमार्क? या कोई और देश? **क्या अब दूसरे शक्तिशाली देश भी** **‘किडनैप कूटनीति’ अपनाएँगे?** यह diplomacy नहीं.. यह power का नग्न प्रदर्शन है 2026-01-06