## लालटेन : A Poem with Two Halves
#Poetry
### Fire Tamed in a Lantern
बिजली का इंतज़ार करने वाले गाँवों में आज भी
जब शाम को सूरज डूबता है
तो एक लालटेन सूली पर लटकाई जाती है
बहुत सारी मजबूरियाँ
पूरी रात जलती हैं उस लालटेन में
आग अगर पालतू हो जाए
तो घर रौशन रहता है
### Tired Fire, sitting under a Street light
पूरी अय्याशी से बिजली के पेग लगाने वाले शहरों में
लालटेन सिर्फ़ सजावट का सामान है
ख़ाली लालटेन देखते ही लगता है
जैसे रोशनी ने किराये का घर ख़ाली कर दिया हो
और थककर
किसी स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठ गई हो
##### Context Note
This poem treats the lantern as a home for fire, and then measures the moods and sorrows of that fire. In villages still waiting for power, the lantern burns all night and carries many helplessness. In cities full of cheap light, the lantern is only a decoration, like light that has emptied its rented house and gone to sit tired under a street lamp.
2017-02-19