## अंतिम उपहार
#Poetry
![[Pub-last-gift.webp|400]]
> आसपास लोग बुझ रहे हों..
> तो बढ़ जाती है रोशनी की ज़िम्मेदारी
> जो गया है तुम्हारे बग़ल से अचानक उठकर
> वो जेब में तुम्हारी.. एक माचिस रख गया है
> हड़बड़ाना नहीं..
> लकड़ी की नोक पर
> स्याही की तरह लिपटा हुआ बारूद..
> वो तोहफ़ा है,
> जो अंधेरे के काले पन्ने पर..
> तुम्हें उजली लकीरें खींचने का मौका देगा
> कोई मित्र..
> या कोई और जिसे तुम अपना कह सको
> अधिकतम यही कर सकता है
##### Context Note
The poem reimagines a match as a writing instrument,
left behind by someone who has stepped out of reach.
Powder rests at its tip,
like ink waiting to be released.
Darkness becomes a page,
and light, a line drawn across it.
What remains after their departure
is not merely flame,
but a final gift —
the chance to write brightness
into the night.
2021