## ख़ुद को लिखी चिठ्ठियाँ : Letters Soaked in Pain
#Poetry
![[Pub-Poetry-Letters-Soaked-in-Pain.webp]]
> जब ज़ुल्म बढ़ता है
> मैं ख़ुद को चिट्ठियाँ लिखता हूँ
>
> गुस्से को सहलाता हूँ
> उसे मिट्टी से नहलाता हूँ
>
> लेकिन न्याय नहीं मिलता
> तपिश कम नहीं होती
>
> तराज़ू के कांटे पर नंगी खड़ी
> सबकी चुप्पी देखो कम नहीं होती
>
> जब दर्द बढ़ता है
> मैं ज़ेहन पर बर्फ मलता हूँ
>
> चलता रहता हूँ
> भले ही रोज़ गलता हूँ
---
*Try to stand, talk, and walk… while you are melting.*
##### Context Note
Written in 2019.
On endurance in the face of silent injustice -
and the discipline of continuing, even while dissolving.