## Likes & Retweets : इंतज़ार #Poetry तस्वीरों में शोक और हर्ष स्थिर हो जाता है संवेदनाएँ ठिठक कर खड़ी हो जाती हैं और थोड़ी ज़्यादा साफ़ दिखती हैं जैसे किसी प्रागैतिहासिक रत्न में कीट जम जाते हैं और वो जीवन और मृत्यु के बीच की लकीर मिटाकर खुद को निहारे जाने का इंतज़ार करते रहते हैं सुना है अब तस्वीरें बादलों में रहती हैं क्या उनमें क़ैद चेहरों.. और चेहरों में छिपी असली संवेदनाओं को कोई देख पाता होगा ? क्या इन्हें किसी Like और Retweet का इंतज़ार है ?   ##### Context Note In photos, grief and joy freeze and stand still, like insects set inside an ancient gem, waiting to be looked at. They say pictures now live in the clouds. Can anyone really see the faces trapped in them, and the true feelings hidden behind those faces, or are they only waiting for a like and a retweet? This is part of the anti-social series. 2017-12-10