## Luxury Showroom #Doorbeen अगर इस दौर के लग्ज़री आइटम्स का शोरूम बनाया जाए तो उसमें ये 10 चीज़ें तो ज़रूर होंगी... 1. साफ़ और सरल सोचने की क्षमता (उलझनों को नूडल्स समझकर हज़म करना) 2. गहरी नींद ले पाना (सिर्फ़ होटलों में नहीं, कहीं भी) 3. मंद गति में भी मस्त रहना (तेज़ी सबसे बड़ा जीवन मूल्य नहीं है) 4. साधारण जीवन जीना (उसे कमतर माने बिना) 5. बिना फ़ोन के एक पूरा दिन बिताना (कुछ भी पाकर उसे छोड़ सकना) 6. छोटी चीज़ों में ख़ुशी ढूंढ लेना (दिल की जेब में दुखों की जगह रखना) 7. आत्म-मूल्यांकन (कड़वे सत्य सुनने की क्षमता) 8. रिश्तों में समय और ऊर्जा लगाना (बिना खुद को मारे) 9. अपने साथ अकेले समय बिताने की क्षमता (एकांत में एक से अधिक लोग हो सकते हैं ) 10. प्रकृति के करीब रहना (कॉन्क्रीट और इंसान के अनुपात के प्रति जागरूक रहना, धूप को आभूषण की तरह धारण करना) परंतु हम एक ऐसे संसार में हैं जिसे इन चीज़ों को रोकने के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है ![[Pub-Luxury-Items.webp|400]] 2024-12-30