## Memories Inside a Mirror : शीशे पर बिंदियां छूट जाती हैं #Poetry सोमवार की सुबह, थके हुए इंसानों के लिए एक शोकसभा जैसी होती है। घर से निकलते हैं और सड़कों पर थकान के महासमुद्र में खो जाते हैं। पहचान बनाने, या कमाने, या किसी तरह बचे रहने की होड़ में… हर वक़्त हाथों से, या जबड़े से कुछ छूट रहा होता है। खोए हुए सामान और लोगों के लिए छटपटाते हुए, इस बात का एहसास नहीं होता, कि जो गया है वो बहते हुए वापस भी आ सकता है.. किसी और शक्ल में, किसी और रूप में, किसी और दाम पर। इस कविता में मैंने कोशिश की है कि किसी भी दिन की शोकसभा… शोक समारोह में बदल सके। शोक को ख़त्म तो नहीं किया जा सकता लेकिन उसे समारोह में तब्दील किया जा सकता है ![[Pub-STPainting-Memories-inside-Mirror.webp|400]] पन्ने फटते हैं, किताब में चिंदियां छूट जाती हैं रिश्ते मिटते हैं, शीशे पर बिंदियां छूट जाती हैं अंदर उम्मीद पाले रखना हमारी आदत है दिन जलते हैं… रातें ज़हर निगल जाती हैं किसी ने कहा था मोहरा बनने में फायदा है बादशाह होने की भूख.. मगर अकेला छोड़ जाती है रोज़ कुछ न कुछ छूटता है.. हम बस देखते हैं छटपटाना अच्छा नहीं.. चीज़ें वापस आती हैं   ##### Context Note Things keep slipping. Pages, people, positions. We stand and watch. Restlessness changes nothing. Some absences circle back on their own time. 2015-11-22 %% Whether you tear off a page from a book Or tear off someone from your life, Something remains and lives on, Leaving traces like smudged fingerprints on glass. Hope clings quietly, like a bookmark left behind— A reminder that stories never truly end. Days burn like restless candles, While nights silently drink the poison of what’s lost. A pawn’s journey may seem small, But the hunger to be a king leaves you stranded, Lonely on an empty chessboard. And yet, what truly matters finds its way back, Completing the circle, like an echo returning home. Pawn rises, becomes a King, it is a brutal game of chess lust rises, burns everything, king is crushed by loneliness Everyday something spills out of control but Don’t fret, that ‘Something’ is on the way.. to complete a full circle. %%