## फ़ोन महँगे हो रहे हैं, बिल AI का है #Tech `जड़ तक · एक नज़र में` ![[Pub-Memory-Tax.webp|400]] **एक लाइन में:** आपका अगला फ़ोन इसलिए महँगा है, क्योंकि उसकी मेमोरी अब AI के डेटा सेंटर ज़्यादा दाम देकर ख़रीद रहे हैं। ### 🌱 बीज जुलाई से सितंबर 2026 के बीच भारत में स्मार्टफ़ोन की बिक्री दस साल के सबसे निचले स्तर पर पहुँच गई। सबसे बड़ी मार सस्ते फ़ोनों पर पड़ी, ₹20,000 से नीचे वाले फ़ोन लगभग आधे रह गए। वजह बताई गई, रिकॉर्डतोड़ महँगी मेमोरी। ### 🌿 जड़ AI कंपनियों के डेटा सेंटरों को एक ख़ास मेमोरी (HBM) चाहिए, जो उन्हीं कारख़ानों में बनती है जहाँ फ़ोन की मेमोरी बनती है। AI कंपनियाँ ज़्यादा दाम देती हैं, इसलिए कारख़ाने पहले उनका माल बनाते हैं। ऊपर से इसे बनाने में मेहनत चार गुना लगती है: जितने में एक GB HBM बनती है, उतने में फ़ोन की लगभग चार GB मेमोरी बन जाती। जैसे मान लीजिए शादी के सीज़न में हलवाई पहले बड़े ऑर्डर निपटाता है, और मोहल्ले की मिठाई कम और महँगी हो जाती है। ### 🌳 तना - सस्ता फ़ोन ग़ायब नहीं हुआ, बस आम आदमी के हाथ से खिसक गया है। कई मॉडल दाम बढ़ने से ₹20,000 के पार चले गए, और बजट वाले ग्राहक के हाथ खाली रह गए। - दाम अभी थमे नहीं हैं। Ai+ 11 नवंबर से ₹3,000 तक दाम बढ़ा रहा है, Lava भी दाम बढ़ा रहा है। रिसर्च फ़र्म Counterpoint का अनुमान है कि इस साल भारत में स्मार्टफ़ोन की कुल बिक्री क़रीब 13% घटेगी। - जल्दी राहत की उम्मीद कम है। नया कारख़ाना रातों-रात नहीं बनता, और ज़्यादातर नई क्षमता 2027 या उसके बाद ही आएगी। ### 🍎 फल फ़ोन ठीक चल रहा है, तो बदलने की जल्दी मत कीजिए। बैटरी बदलवाना, नया फ़ोन खरीदने से कहीं सस्ता है, और एक-दो साल आराम से निकल जाते हैं। > **मेरी बात:** AI की दावत चल रही है, और बिल आम आदमी की जेब से जा रहा है। क्योंकि AI कंपनियों ने चिप निर्माण की फैक्ट्रियों की सारी डिमांड सोख ली है। --- **स्रोत:** [Counterpoint Research: India smartphone market slumps 20% YoY in Q3](https://www.counterpointresearch.com/en/insights/india-smartphone-market-slumps-20-yoy-in-q3-sub-inr-20000-shipments-nearly-halve) (23 अक्टूबर 2026) · [Lapaas Voice: Counterpoint और Omdia के Q3 आँकड़े](https://lapaasvoice.com/indias-smartphone-shipments-decline-sharply-in-q3-2026-as-global-market-contracts-nearly-20/) (6 नवंबर 2026) · [CSIS: AI, HBM and the new semiconductor shortage](https://www.csis.org/analysis/beyond-memory-cycle-ai-hbm-and-new-semiconductor-shortage) (17 सितंबर 2026) · [NewsBytes: Ai+ raises phone prices from November 11](https://www.newsbytesapp.com/news/business/ai-raises-indian-phone-prices-up-to-rs3000-november-11/tldr) (6 नवंबर 2026) यह जानकारी 9 नवंबर 2026 तक की है।