## अंदर गूँजती चीख़ों का संगीत : Musical Stream of ‘Screams’ #Poetry हर इंसान के अंदर गूँजती हुई एक चीख़ है और दुनिया में कई बार उस चीख़ को लय में बांधा गया है.. उसे आवाज़ दी गई है.. उसे संगीत बनाने की कोशिश की गई है। linkin park का संगीत सुनकर मुझे हमेशा ये महसूस हुआ जैसे किसी ने हर इंसान की चीख़ को लय में बाँध दिया हो। linkin park के संगीत में और उसके प्रमुख गायक चेस्टर बेनिंगटन की आवाज़ में क्रोध, क्षोभ, हर्ष, मोह और मोक्ष सहित सारे भाव एक साथ सुनाई देते हैं। मानों उसकी चीख़ों के समारोह में पूरी कायनात एक लय में काँप रही हो लेकिन चेस्टर अपनी लयबद्ध चीख़ों में खो गया आत्महत्या करने वाले के लिए आसमान छोटा पड़ जाता है उसकी आँखों के ऊपर पूरा ब्रह्माण्‍ड था लेकिन उसने छोटा आसमान चुन लिया उस आसमान को पा लिया और फिर उस आसमान ने एक इंसान को ख़र्च कर लिया कुछ वर्ष पहले मैंने एक कविता लिखी थी… जिसमें इंसान के अंदर गूँजने वाले शब्दों और चीख़ों का ज़िक्र था। चेस्टर की मौत की ख़बर सुनकर मुझे अपनी वो कविता याद आई। आपसे शेयर कर रहा हूँ। उम्मीद है पसंद आएगी। इसे पढ़ने के बाद आप Linkin Park का एक गीत सुन सकते है.. जिसका शीर्षक है Numb…नीचे इसका लिंक संलग्न है। बाज़ीचा… Playground of Words बच्चा जब तक बोलना नहीं सीखता उसके अंदर कितने शब्द क़ैद में रहते हैं फड़फड़ाते रहते हैं.. लेकिन बाहर नहीं निकलते फिर वो सीख लेता है शब्दों के छींटें दुनिया के मुँह पर मारना और चालाक़ दुनिया उसे सिखा देती है सधी हुई भाषा और थोड़ा सा तमाशा उम्र बढ़ती जाती है और शब्द या तो पालतू हो जाते हैं या फिर हथकड़ियाँ लगाकर सलाखों के पीछे पहुँचा दिए जाते हैं और इसके बाद.. चीखें आत्मा से गले तक पहुंचती हैं… लेकिन गले से निकलती नहीं अंदर ही अंदर गूंजती है बस एक दरवाज़ा खोलना है किसी दिन सारे शब्द, मैदान में बच्चों की तरह खेलने लगेंगे International version When a child doesn't know how to speak There are so many words trying to come out But they never get bail from the jail of our processes Child first learns to say anything fearlessly then he starts unlearning that originality And finally gets trapped into stale procedures In true sense Words are either tamed by procedures Or they are handcuffed deep inside our heart Our Soul shouts out loud But nothing comes out Bail is still awaited Everybody wants to open the door someday All those handcuffed words would start playing on that lush green ground   ##### Context Note Every person carries a scream echoing inside, and music has often tried to give that scream a rhythm. Until a child learns to speak, countless words stay jailed inside, fluttering but never coming out. As we grow, words get tamed or handcuffed behind bars, and screams reach from the soul to the throat but never leave it. One day a single door has to open, and all the words will run out to play like children on a green field. 2017-07-22