## Orbits : अंतरिक्ष वाली वर-मालाएँ #Poetry This time i have tried to travel between the orbits of Spouses and the journey was very different…. meaningful. वो दोनों एक दूसरे से भिन्न एक दूसरे से खिन्न कभी एक दूसरे को दिल की बात न कहते हुए जिये चले जा रहे हैं उधड़े हुए कई मोड़ ज़िंदगी के सिये चले जा रहे हैं एक हाथ की दूरी से सिर्फ़ पैबंद दिखाई देते हैं और कक्षा बदलती है थोड़ा और पास आते हैं तो दिखते ही नहीं एक-दूजे को इसलिए थोड़ा दूर भी रहा करो आलिंगन की 'ऑरबिट' में बिलकुल चांद की तरह कि तमाम दाग़ों से फिसलकर रोशनी आती रहे   ##### Context Note Two people, different from each other, annoyed with each other, keep living without ever saying what is in their hearts, stitching up the torn turns of life. Up close, all you see are the patches. So stay a little apart, in the orbit of an embrace, like the moon, so that light keeps slipping past all the scars. 2017-07-02