## सत्रहवाँ शृंगार
#Poetry
![[Pub-Ornaments-of-Prejudice.webp]]
उन्हें सुंदर तरीके से मोड़ना,
आकार देना,
उन पर पॉलिश करना,
और मनचाहे रंग भरकर
उन्हें पहन लेना...
पूर्वाग्रहों को इतनी शिद्दत से सहेजा गया
कि वे आभूषण बन गए
ये सत्रहवाँ शृंगार है
चारों तरफ इसी की बहार है
##### Context Note
In Indian tradition, Solah Shringar refers to the sixteen adornments of beauty. This poem asks what happens when prejudice quietly becomes the seventeenth - not hidden, but worn.
2025-04-26