## Peak Zero : शिखर-शून्य #Poetry इसे दो भाषाओं में लिखा गया है, अंग्रेज़ी का ज़ायका अलग है, हिंदी का अलग.. लेकिन विचार का बीज एक ही है। खाद पानी, आबो-हवा का फर्क पड़ता है, पौधे और उसकी पत्तियों की रूपरेखा बदल जाती है। इस कविता का एक रेखाचित्र भी है, उम्मीद है ये प्रस्तुति आपको पसंद आएगी Peak makes you speak a Language not so deep Intoxication is what mind seek you’ve everything but can you keep ? Fear sees through the keyhole peek like a criminal driving fast in the jeep Zeroes are deep Zeroes are deep Peak zero शिखर क्या है ? चुने हुए अनाम कंधों पर चढ़कर चांद को छूना फिर चांद को पकड़ना और पकड़कर लटक जाना वो शिखर जो ज़मीन से चिपके थे उन पर पताकाएँ लहराती थीं शताब्दियों तक आज के शिखर आसमान से उल्टे लटके हुए दिखाई देते हैं मानो किसी ने ध्यानाकर्षण के लिए फाँसी लगा ली हो परंपराओं ने हमें ऋषि दिये थे जो हमेशा शून्य की मुद्रा में शिखर बने रहते थे   ##### Context Note What is a peak? To climb on chosen, nameless shoulders, touch the moon, then hang from it. The old peaks were rooted in the ground and flew their flags for centuries. Today's peaks hang upside down from the sky, as if someone hanged themselves to draw attention. Our traditions gave us sages who stayed at the summit while resting in the posture of zero. 2019-09-29