## Pen & Pistol : क़लम और बंदूक़ का रिश्ता पक्का हो गया #Poetry कुछ सवाल ख़ुद पर दाग़ने होंगे कुछ युद्ध ख़ुद से करने होंगे गिराने होंगे परमाणु बम अपने अंदर और करनी होंगी संधियां बार बार कुछ कविताएं बंदूक की नाल से लिखी जाएंगी और क़लम ? कलम से कुछ लोगों का क़त्ल किया जाएगा कलम की नोक से मोटी चमड़ी को खुरचा जाएगा, भेदा जाएगा ये देखना दिलचस्प रहेगा कि खून निकलता है या नहीं ? खून है भी कि नहीं ? चुने हुए, पहुँचे हुए लोग अपनी अभिलाषाओं का लौह कवच पहनकर तोड़ देते हैं कलम की नोक उखाड़ देते हैं की-बोर्ड के अक्षर घिस देते हैं हर विचार को अब क़लम और बंदूक़ का रिश्ता हो गया है किराये के मकान में दोनों साथ रहते हैं।   ##### Context Note We must fire some questions at ourselves and fight some wars within. Some poems will be written from the barrel of a gun, and with the pen, some people will be killed. The chosen, powerful people wear the iron armor of their ambitions and break the nib of the pen. Now the pen and the pistol live together, like two tenants in a rented house. 2017-04-23