## Permission
### इजाज़त है ?
#Poetry
![[Pub-Permission.webp]]
राजमुकुटों में जड़े नगीनों पर
बनावटी मुस्कानों पर
हवस की लपटों से दमकते चेहरों पर
व्यवस्थाओं और शब्दों की सलाखों पर
एक आवारा भीड़
पूरी शिद्दत से थूकना चाहती है
अपनी अपनी ज़ंजीरों से बँधे इन लोगों ने
लोकतांत्रिक अर्ज़ी भेज दी है...
इजाज़त है ?
##### Context Note
A restless crowd wants to spit on crowns, fake smiles and bars made of words. But they are chained - so they file a democratic petition first. Permission granted?
2018-12-23