## Pixels : अपनी तस्वीर के टुकड़े #Poetry >एक सॉफ्टवेयर में अपनी ही तस्वीर को Pixels में तोड़कर देख रहा था। तरह तरह के प्रयोग करते हुए, हर बार मुस्कान बाकी रह जाती थी, बाकी सब Pixel बनकर बिखर जाता था। इस बात ने इस छोटी सी कविता को जन्म दिया।   अब आप मुस्कुराइए क्योंकि आपकी शख़्सियत में बस एक मुस्कान ही बाक़ी रह जाती है बाक़ी सब उधड़े हुए काले, सफ़ेद… लाल, हरे, नीले Pixels हैं   ##### Context Note Looking at his own photo broken into pixels in some software, he found that every time, only the smile stayed; everything else scattered into colored dots. So go ahead and smile, because in the end only a smile is left whole in you, and the rest is just torn black, white, red, green and blue pixels. 2019-06-09