## प्रिंटर
#Poetry
![[Pub-printer.webp|400]]
...खट खड़ खट खट खड़
ये प्रिंटर की आवाज़ है...
...वो इस रात को
काग़ज़ पर छाप रहा है...
जिसमें सितारे गुम हैं
नींद कम है...
...उजाले से नहाई
ये तन्हाई
एक शोकगीत सी...
शीशे से लिपटी बूँदों का
मिज़ाज ज़रा नम है
धुँधली आँखों के बादल में
जो बिजली सा कड़का है
वही छपा है काग़ज़ पर
**नाम 'तुम' है...**
![[Pub-printer-handwritten.webp|400]]
##### Context Note
Some nights do not stay inside, they come out on paper. Rain on the glass, a room without sleep, the steady sound of a machine at work. Whatever the page was meant to carry, it ends up carrying one name.
2026-09-28